'भारत जोड़ो' और 'प्रजाध्वनि' यात्रा पूरी तरह विफल रहीं: अरुण सिंह

उन्होंने गदग में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है

'भारत जोड़ो' और 'प्रजाध्वनि' यात्रा पूरी तरह विफल रहीं: अरुण सिंह

'भाजपा देश की एकता और अखंडता के लिए कड़ी मेहनत कर रही है'

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पूरी तरह से विफल रही है। लोग जानते थे कि कांग्रेस ने नक्सलियों, अलगाववादियों और देश को विभाजित करने वाली ताकतों का समर्थन किया था, इसलिए यात्रा को समर्थन नहीं मिला।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने शुक्रवार को गदग में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। दिग्विजय सिंह एंड कंपनी सर्जिकल स्ट्राइक की गवाह बनेगी। कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता की कभी चिंता नहीं की। नेहरू प्रशासन के दौरान कश्मीर में अलग झंडे, विशेष दर्जे के लिए समझौता हुआ था। मोदी ने धारा 370 को खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकता और अखंडता के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। प्रजाध्वनि यात्रा में भी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। डीके शिवकुमार और सिद्दरामैया के बीच आपसी लड़ाई जारी है। दोनों मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का विश्वास खो दिया है। 35,000 करोड़ का घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला तब हुआ, जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पीएफआई का समर्थन किया था, उनके पास दावा करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मुख्यमंत्री रहते हुए सिद्दरामैया ने क्या किया? उनके पास कहने के लिए एक शब्द भी नहीं है। वे अब लोगों को सपने दिखा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि गदग की चार में से चार सीटों को मिलाकर भाजपा राज्य में 150 सीटें विधानसभा चुनाव में जीतेगी।

प्रेसवार्ता एवं विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अश्वत्थ नारायण, मंडल प्रभारी लिंगराज पाटिल, विधायक कलासप्पा बंडी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में पुलिस को कौनसी नई जानकारी मिली? जासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में पुलिस को कौनसी नई जानकारी मिली?
Photo: @TravelwithJo YouTube Channel
आरएसएस मुख्यालय पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता रजाउल्लाह पाकिस्तान के सिंध में ढेर
हैदराबाद की इमारत में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत
10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना केरल
आईएमएफ ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाईं: रिपोर्ट
हरियाणा: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया