विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय व नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान

तीनों राज्यों में 2 मार्च को मतगणना होगी

विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय व नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान

नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो जाएगा

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा की। इसके तहत त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तीनों राज्यों में 2 मार्च को मतगणना होगी। इस घोषणा के साथ उक्त तीनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

बता दें कि नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो जाएगा। इसी तरह मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इन तीनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।

साल 2023 में इन तीनों राज्यों में सबसे पहले विधानसभा चुनाव होंगे। त्रिपुरा में भाजपा सत्तारूढ़ है। नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सत्ता में है। 

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
भारत महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान योद्धाओं का देश है, जिन्होंने मुश्किल समय में घास की रोटी...
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'