गुजरात: कितना कमाल दिखा पाए 'आप' के मुख्यमंत्री उम्मीदवार गढ़वी?

खंभालिया से गढ़वी को 59,089 वोट मिले।

गुजरात: कितना कमाल दिखा पाए 'आप' के मुख्यमंत्री उम्मीदवार गढ़वी?

इनमें 58,467 ईवीएम वोट और 622 पोस्टल वोट हैं

गांधीनगर/दक्षिण भारत। गुजरात में कई लुभावने वादों के साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन फीका ही रहा। उसने जिन इसुदान गढ़वी को खंभालिया सीट से उतारा, वे भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए। 

Dakshin Bharat at Google News
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, खंभालिया से गढ़वी को 59,089 वोट मिले। इनमें 58,467 ईवीएम वोट और 622 पोस्टल वोट हैं। यह इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 31.1 प्रतिशत है। 

हालांकि वे यहां दूसरे स्थान पर रहे। खंभालिया से भाजपा उम्मीदवार मुलुभाई बेरा ने 77,834 वोट हासिल किए, जो यहां डाले गए कुल वोटों का 40.96 प्रतिशत है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के विक्रमभाई मादाम रहे हैं। उन्हें 44,715 वोट मिले, जो कुल वोटों का 23.53 प्रतिशत है। 

अगर आप और कांग्रेस के उक्त उम्मीदवारों के वोटों को जोड़ें तो यह 103,804 के आंकड़े को छूता है। इस तरह दोनों पार्टियों ने एक—दूसरे का खेल खूब बिगाड़ा।

खंभालिया से ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने याकूब हुसैन को टिकट दिया था, जो बमुश्किल 737 वोट ले सके। इस सीट से कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां सबसे कम वोट निर्दलीय उम्मीदवार इब्राहिम भाई गवड़ा को मिले। उन पर सिर्फ 229 मतदाताओं ने भरोसा जताया। 

वहीं, 2582 मतदाताओं ने नोटा को चुना, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 1.36 प्रतिशत है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में