क्या हिमाचल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं?

चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की मानें तो भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है

क्या हिमाचल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं?

अन्य के खाते में 10.75% आ चुके हैं

शिमला/दक्षिण भारत। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना गुरुवार को जारी है। यहां कड़ा मुकाबला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यहां त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते जा रहे हैं। 

Dakshin Bharat at Google News
चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की मानें तो भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है। ​तीन सीटों पर निर्दलीय कड़ी टक्कर देते हुए आगे चल रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक 45.92% वोट प्राप्त कर चुकी है। दूसरी ओर कांग्रेस 41.07% वोट पाकर टक्कर दे रही है। 'आप' का प्रदर्शन उम्मीद से भी बहुत कमजोर रहा है। वह अब तक सिर्फ 0.93% वोट ही पा सकी है। अन्य के खाते में 10.75% आ चुके हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download