कर्नाटक में भाजपा की ‘जनसंकल्प यात्रा’ को मिल रहा है व्यापक समर्थन: बोम्मई

भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले जनसमर्थन जुटाने के लिए रायचूर से ‘जनसंकल्प यात्रा’ निकाली थी

कर्नाटक में भाजपा की ‘जनसंकल्प यात्रा’ को मिल रहा है व्यापक समर्थन: बोम्मई

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं'

हुब्बली/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि भाजपा की ‘जनसंकल्प यात्रा’ को लोगों से ‘अप्रत्याशित’ समर्थन मिल रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि भाजपा ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले जनसमर्थन जुटाने के लिए अक्टूबर में रायचूर से ‘जनसंकल्प यात्रा’ निकाली थी।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘(विधानसभा) चुनाव से पहले, हम अपनी सरकार के कामकाज को लेकर लोगों के सामने जा रहे हैं।’ उन्होंने संकेत दिया कि दिसंबर में राज्य के अन्य हिस्सों में यह यात्रा तेज होगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। हम उनके अंदर विश्वास पैदा कर रहे हैं। जन संकल्प यात्रा को अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है।’


भाजपा के अनुसार, बोम्मई और वरिष्ठ नेता बीएस येडियुरप्पा के नेतृत्व में एक टीम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के नेतृत्व में दूसरी टीम ने 25 दिसंबर से पहले 52 विधानसभा क्षेत्रों में इस यात्रा को ले जाने की योजना बनाई है।

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'