प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश: भाजपा

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत/भाषा। भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता संभालने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है, भले ही उन लोगों द्वारा कीचड़ उछाली जा रही हो, जो देश को प्रगति करते नहीं देखना चाहते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये ‘नकारात्मक’ लोग देश की प्रतिष्ठा को जितना नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, भारत उतना ही मजबूत बनेगा।

उन्होंने कहा, सभी अखबारों में प्रधानमंत्री के लेख छपे थे, जिसमें रेखांकित किया गया था कि भारत लोकतंत्र की जननी है। यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि भारत विश्व मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है।

भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है और हाल ही में इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान इस मंत्र को सभी प्रतिभागी देशों ने स्वीकार किया था।

भारत ने बृहस्पतिवार को जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की, जिसमें मोदी ने समग्र रूप से मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए मानसिकता में बदलाव की पैरवी की और कहा कि देश “एकता के भाव” को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर