वनडे में सबसे तेजी से 12,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने कोहली, तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

वनडे में सबसे तेजी से 12,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने कोहली, तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

वनडे में सबसे तेजी से 12,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने कोहली, तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

कैनबरा/भाषा। भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 12,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया।

Dakshin Bharat at Google News
कोहली को मैच से पहले इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 23 रन की जरूरत थी। उन्होंने अपनी 242वीं पारी में सीन एबोट की गेंद पर 13वें ओवर में एक रन लेकर यह रन पूरे किए। तेंदुलकर 300 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे।

भारतीय कप्तान का वनडे में औसत 60 के करीब है और उनके नाम 43 शतक तथा 59 अर्धशतक हैं। उन्होंने 2008 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। वे बुधवार को 63 गेंद में 78 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कारे को कैच देकर आउट हुए।

तेंदुलकर ने 1989 से 2012 के बीच 463 वनडे में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में