महामारी में भी इस खिलाड़ी के जूते 4.25 करोड़ रुपए में बिके!
On
महामारी में भी इस खिलाड़ी के जूते 4.25 करोड़ रुपए में बिके!
न्यूयॉर्क/एएफपी। महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जोर्डन के मैच के दौरान पहने गए ‘एयर जोर्डन’ जूते सोथबी नीलामीघर की नीलामी में पांच लाख 60 हजार डॉलर (4.25 करोड़ रुपए) में बिके जो बास्केबॉल जूतों के लिए रिकॉर्ड राशि है।
सफेद, काले और लाल रंग के यह जूते माइकल जोर्डन के लिए 1985 में बनाए गए थे और उन्होंने इस पर आटोग्राफ दिए हैं।जोर्डन के जूतों ने ‘मून शू’ के रिकॉर्ड को तोड़ा जो नाइकी के शुरुआती जूतों में से एक है। सोथबी की जुलाई 2019 की नीलामी में ‘मून शू’ चार लाख 37 हजार डॉलर में बिके थे।
सोथबी ने इस जूते के एक लाख से डेढ़ लाख डॉलर में बिकने का अनुमान लगाया था लेकिन नीलामी के दौरान जूते के लिए इससे कहीं अधिक की बोली लगी।
एयर जोर्डन वन जूते का पहला मॉडल था जिसे नाइकी ने विशेष रूप से माइकल जोर्डन के लिए तैयार किया था। माइकल जोर्डन ने ये जूते एनबीए में अपने पहले सत्र में पहने थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 16:09:29
Photo: idfonline FB Page


