जापान में भी हिंदी का जलवा, ओलंपिक आयोजकों ने शुरू किया हिंदी ट्विटर अकाउंट

जापान में भी हिंदी का जलवा, ओलंपिक आयोजकों ने शुरू किया हिंदी ट्विटर अकाउंट

ओलंपिक आयोजकों द्वारा हिंदी में शुरू किया गया ट्विटर अकाउंट

नई दिल्ली/भाषा। भारत में खेल प्रशंसकों के लिए 2020 टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति ने अपना हिंदी ट्विटर अकाउंट शुरू किया है। ट्विटर अकाउंट ‘#तोक्यो2020 फोर इंडिया @तोक्यो2020ही’ सोमवार को शुरू किया गया जो भारत में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों तोक्यो 2020 का आधिकारिक अकाउंट है।

Dakshin Bharat at Google News
इसके जरिए हिंदी बोलने वाले भारतीय प्रशंसकों को सारी जानकारी दी जाएगी। हिंदी भाषा में संदेश हालांकि रोमन इंग्लिश स्क्रिप्ट में ही दिखायी देंगे। एक ट्वीट के अनुसार, ‘हम स्पेनिश, कोरियाई, हिंदी और फ्रेंच में नए #तोक्यो2020 ट्विटर अकाउंट के शुरुआत की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।’

इसके मुताबिक, #तोक्यो2020 में सिर्फ 158 दिन बाकी हैं। हम आपके साथ इस सफर पर जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

https://platform.twitter.com/widgets.js

इस नए हिंदी ट्विटर अकाउंट के 400 से ज्यादा फोलोअर्स हो चुके हैं। इसमें शीर्ष भारतीय खिलाड़ी जैसे एमसी मेरीकॉम, अभिनव बिंद्रा, पीवी सिंधू, लिएंडर पेस, महेश भूपति, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, सरदार सिंह, गगन नारंग, विजेंदर सिंह, हीना सिद्धू, किदाम्बी श्रीकांत, दीपा करमाकर, साक्षी मलिक और मनु भाकर शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक किया जाएगा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download