कोरोना के कारण रद्द होगा टोक्यो ओलंपिक? जापान के पीएम ने दिया यह जवाब

कोरोना के कारण रद्द होगा टोक्यो ओलंपिक? जापान के पीएम ने दिया यह जवाब

टोक्यो ओलंपिक 2020

टोक्यो/एएफपी। कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में बदलाव के दबाव के बावजूद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को कहा कि इनका आयोजन योजना के अनुसार ही होगा। दुनिया भर में 1,40,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और इससे 5,400 लोगों की मौत हो गई है।

Dakshin Bharat at Google News
लेकिन आबे ने कहा कि इस वायरस के कारण ‘आपात स्थिति’ घोषित करने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और उन्होंने कहा कि जापान योजना के अनुसार ही जुलाई में इन खेलों की मेजबानी करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर देना चाहिए।

आबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद ही जवाब देंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति शामिल है।’ उन्होंने कहा, ‘हम इस संक्रमण पर काबू पाकर बिना किसी परेशानी के योजना के अनुसार ओलंपिक का आयोजन करना चाहते हैं।’

आयोजकों, जापान सरकार के अधिकारियों और आईओसी ने कहा कि तैयारियां सही चल रही हैं और इन्हें स्थगित या रद्द नहीं किया जाएगा। ट्रंप के सुझाव के बाद शुक्रवार को आबे ने उनसे फोन पर बात की लेकिन इसमें उन्होंने इनके स्थगित करने पर कोई चर्चा नहीं की। जापान में 700 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'