विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अच्छी शुरुआत, ब्रजेश यादव जीते

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अच्छी शुरुआत, ब्रजेश यादव जीते

ब्रजेश यादव विजेता घोषित.

एकातेरिनबर्ग (रूस)/भाषा। ब्रजेश यादव (81 किग्रा) ने मंगलवार को यहां पोलैंड के मेलुज गोइनस्की को पहले दौर के मुकाबले में हराकर भारत को विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अच्छी शुरुआत दिलाई।

Dakshin Bharat at Google News
भारत के लिए यादव रिंग में उतरने वाले एकमात्र मुक्केबाज रहे और उन्होंने गोइनस्की के खिलाफ 5-0 से आसान जीत दर्ज की। इस मुकाबले के दौरान पोलैंड के मुक्केबाज में सिर पर चोट भी लगी।

यादव ने मूवमेंट में तेजी नहीं होने की भरपाई अपने ताकतवर मुक्कों के साथ की और विरोधी मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया।

दूसरी तरफ गोइनस्की ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और जब मुकाबला खत्म हुआ तो वह बामुश्किल खड़े हो पा रहे थे।

इस जीत के साथ यादव ने राउंड आफ 32 में जगह बना ली है जहां उनका सामना तुर्की के बायरम मलकान से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली। यह मुकाबला रविवार को होगा।

भारत के तीन मुक्केबाजों अमित पंघाल (52 किग्रा), कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है