यामानिशी ने 20 किमी पैदल चाल में जीता स्वर्ण पदक
On
यामानिशी ने 20 किमी पैदल चाल में जीता स्वर्ण पदक
दोहा/एएफपी। जापान के तोशीकाजू यामानिशी ने यहां चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 20 किमी स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस तरह उन्होंने जापान को पैदल चाल में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। पिछले रविवार युसुके सुजुकी 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा जीतने वाले पहले जापानी पुरुष एथलीट बने थे।पूर्व विश्व युवा चैम्पियन तोशीकाजू (23 साल) ने एक घंटे 26 मिनट 34 सेकेंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया।
अधिकृत तटस्थ एथलीट के तौर पर भाग ले रहे रूस के वासिले मिजिनोव ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि परसियस कार्लस्ट्रोम ने कांस्य पदक जीतकर स्वीडन को चैम्पियनशिप का पहला पदक दिलाया।
Tags:
About The Author
Latest News
05 Sep 2026 19:02:53
Photo: DKShivakumar.official FB Page


