एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने को बेकरार हूं : रूपिंदर पाल सिंह

एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने को बेकरार हूं : रूपिंदर पाल सिंह

नई दिल्ली/भाषान्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में शानदार वापसी से उत्साहित ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम एशियाई खेलों में इस लय को कायम रखकर स्वर्ण पदक जीतना चाहेगी। रूपिंदर ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता न्यूजीलैंड जैसी टीम के खिलाफ खेलना मेरे लिए काफी अहम था। मैं चैम्पियंस ट्राफी नहीं खेल सका था तो जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों से पहले लय हासिल करनी थी। अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों के बाद रूपिंदर हैम्ट्रिरंग चोट के कारण चैम्पियंस ट्राफी नहीं खेल सके थे जिसमें भारत उपविजेता रहा। रूपिंदर ने कहा, टीवी पर टीम को खेलते देखना किसी भी खिला़डी के लिए निराशाजनक होता है लेकिन मुझे मैच फिट रहने के लिए रिहैबिलिटेशन कराना था ताकि एशियाई खेलों के लिए चयन को उपलब्ध रहूं। रूपिंदर ने बांग्लादेश के खिलाफ इस महीने चार अभ्यास मैच खेलकर १० गोल किए। उसने दक्षिण कोरिया के खिलाफ दो अभ्यास मैचों में एक गोल दागा। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद भारतीय खिला़डी एक सप्ताह के ब्रेक पर है और एक अगस्त को फिर शिविर में लौटेंगे। एशियाई खेलों में भारत को कोरिया, जापान, श्रीलंका, इंडोनेशिया और हांगकांग चीन के साथ पूल ए में रखा गया है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List