
एशियाड में खूब चमके भारतीय खिलाड़ी, आज यहां बरसे मेडल
एशियाड में खूब चमके भारतीय खिलाड़ी, आज यहां बरसे मेडल
जकार्ता। एशियन गेम्स 2018 में गुरुवार को भारत के खिलाड़ियों ने एक बार फिर परचम लहराया है। भारतीय एथलीट्स की बदौलत आज हमें दो गोल्ड मेडल मिले हैं। जिनसन जॉनसन पुरुषों की 1,500 मी. दौड़ में अव्वल आए। उन्हें गोल्ड मेडल मिला। 4×400 मी. दौड़ में महिलाओं ने भी गोल्ड मेडल जीता। महिलाओं की 1,500 मी. दौड़ में पीयू चित्रा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनके अलावा पुरुषों की 4×400 रिले टीम ने चांदी जीतने में कामयाबी हासिल की। डिसकस थ्रो में सीमा पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल पाकर देश का नाम रोशन किया।
आज जिनसन ने 3:44.72 समय में सोना जीता। उन्होंने इन खेलों में दूसरा मेडल पाया है। वे 800 मी. स्पर्धा में चांदी जीत चुके हैं। हालांकि इस स्पर्धा में भारत के मनजीत से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वे मेडल से वंचित हो गए। वे चौथे स्थान पर आए। वे ब्रॉन्ज हासिल करने से सिर्फ 1 सेकंड पीछे थे। हालांकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। टीम सेमीफाइनल में मलेशिया से हार गई।
अगर कुल पदकों की बात करें तो अब भारत के पास 13 गोल्ड मेडल हैं। वहीं 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ हमारा देश कुल 59 मेडल जीत चुका है। प्रथम स्थान पर चीन की पकड़ बरकरार है। उसके पास 111 गोल्ड, 75 सिल्वर और 53 ब्रॉन्ज यानी कुल 239 मेडल हैं। दूसरे स्थान पर जापान है। भारत आठवें स्थान पर है।
ये भी पढ़िए:
– कल्लू के साथ भोजपुरी की इस एक्ट्रेस के डांस ने किया कमाल, खूब देखा जा रहा यह वीडियो
– मामूली-सी लगने वाली ये चीजें करती हैं खून को साफ, इनका सेवन रखेगा हमेशा तंदुरुस्त
– रात को घंटी बजी, दरवाजा खोला और महिला पत्रकार का गला काटकर भाग गए हत्यारे
– घरेलू नौकर या ड्राइवर रखने से पहले हासिल करें यह खास जानकारी वरना पड़ सकता है पछताना
About The Author
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List