विराट को टेस्ट चैंपियनशिप गदा देगी आईसीसी

विराट को टेस्ट चैंपियनशिप गदा देगी आईसीसी

दुबइ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) शनिवार को केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक ट्वंटी-२० मैच की समाप्ति के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा पेश करेगी। आईसीसी ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकरी दी। भारतीय टीम इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ५३१३ अंकों के साथ शीर्ष पर है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप उसी टीम को दी जाती है जो टेस्ट रैंकिंग में सर्वाधिक अंकों के साथ टॉप पर रहती है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम खिला़डी सुनील गावस्कर और ग्रीम पोलाक ट्वंटी-२० सीरीज के पुरस्कार समारोह के तुरंत बाद विराट को टेस्ट चैंपियनशिप गदा पेश देगी।भारत ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में तीसरे और अंतिम टेस्ट में जीत के बाद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर एक स्थान और १० लाख डॉलर की ईनामी राशि सुनिश्चित कर लिया था। भारत को अब तीन अप्रैल से पहले कोई भी टीम नंबर वन स्थान से अपदस्थ नहीं कर सकती है। यह चौथी बार है जब भारत को टेस्ट चैंपियनशिप गदा दी जाएगी। भारत को इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में २०१० और २०११ में गदा दी चुकी है। २००२ के बाद से विराट विश्व के १०वें कप्तान होंगे जिन्हें यह गदा सौपीं जाएगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात