शमी पर एसीयू की रिपोर्ट पर सीओए लेगा फै सला

शमी पर एसीयू की रिपोर्ट पर सीओए लेगा फै सला

मुंबई । भारतीय ते़ज गेंदबा़ज मोहम्मद शमी के भाग्य का फैसला और उनका आईपीएल के ११वें संस्करण में खेलना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी इकाइ र्(एसीयू) की रिपोर्ट पर टिका हुआ है और इस रिपोर्ट के आने के बाद कोई भी फैसला विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासकों की समिति करेगी। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने यहां चल रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन परिषद की बैठक से इतर यह जानकारी दी। खन्ना ने शुक्रवार को बताया कि एसीयू के प्रमुख नीरज कुमार शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाये गये मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच कर रहे हैं्। हसीन ने शमी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दुबई में एक पाकिस्तानी महिला अलिश्बा के जरिये एक व्यवसायी मोहम्मद भाई से धन लिया था।प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने एसीयू को कहा था कि वह शमी पर फिक्सिंग के आरोप की खासतौर पर जांच करें्। खन्ना ने कहा चूंकि एसीयू प्रमुख नीरज इस मामले की जांच कर रहे हैं और उन्हें जांच के लिये सात दिन का समय दिया गया है। इस मामले को लेकर कोई भी फैसला एसीयू की रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। अंतिम फैसला लेने का अधिकार सीओए के पास रहेगा। शमी को दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने तीन करो़ड रूपये में खरीदा था। दिल्ली टीम भी इस बात को लेकर असमंजस में है कि शमी के साथ उसे क्या करना है और उसे भी एसीयू की रिपोर्ट का इंतजार है। हसीन के आरोपों के बाद बीसीसीआई ने शमी के अनुबंध को रोक दिया है और उन्हें चारों ग्रेड में से किसी ग्रेड में नहीं रखा गया है। शमी की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा, उत्पी़डन, विवाहेत्तर संबंध, बलात्कार और मैच फिक्सिंग जैसे संगीन आरोप लगाये हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए