‘विराट सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक’

‘विराट सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक’

चेन्नई। स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया के बेहतरीन कप्तानों से एक बताया है। अश्विन ने विजय हजारे ट्राफी में गुजरात और तमिलनाडु के बीच सोमवार को खेले गए मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, एक पूर्णकालिक कप्तान के रूप में विराट का यह पहला विदेशी दौरा है। मुझे लगता है कि मौजूदा समय में वह विश्व के बेहतरीन कप्तानों में से एक है। उन्होंने साथ ही कहा कि मैदान पर उनकी शारीरिक भाषा ही उन्हें दूसरे खिला़डी से अलग करती है। ऑफ स्पिनर ने कहा, वह जब भी मैदान पर उतरते हैं तो जीत का दावा साथ लेकर उतरतें हैं। उनके पास नकारात्मक नाम की कोई चीज नहीं है और केवल जीत के बारे में ही बात करते हैं। परिस्थितियां कैसी भी हो, वह अपना काम करना जारी रखते हैं। यह अच्छा है क्योंकि खिलाि़डयों को पता होता है कि टीम उनसे क्या चाहती है। तमिलनाडु के अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रहे कलाई के दो युवा स्पिनर युववेंद्र चहल और कुलदीप यादव की भी जमकर तारीफ की। चहल ने डरबन में दूसरे वनडे में जहां पांच विकेट लिए थे तो वहीं कुलदीप ने तीन विकेट चटकाए थे। उन्होंने कहा, दोनों की सफलता में तालमेल बिठाना जरूरी है। मुझे लगता है कि यहां नयापन भी एक पहलू है। यह कलाई से स्पिन या ऊंगली से स्पिन कराने का मामला नहीं है बल्कि यह सामंजस्य बिठाने वाली बात है। जब ट्वंटी-२० क्रिकेट शुरू हुआ तो लोगों ने सोचा कि इसमें स्पिनरों के लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन फिर इसके बाद ऊंगली से स्पिन कराने वाले गेंदबाजों ने १० साल तक अपना वर्चस्व स्थापित किया और अब अभी स्पिनर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
नागांव/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर...
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
ट्रंप ने फिर छोड़ा शिगूफा- 'मैंने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था'
साइबर ठगों की चाल को नाकाम करें
ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर