‘10 हजारी’ बनने से 109 रन दूर धोनी

‘10 हजारी’ बनने से 109 रन दूर धोनी

मोहाली। पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में १० हजारी बनने से महज १०९ रन दूर हैं और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बचे दो मैचों में वह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। ३६ वर्षीय धोनी ने भारत के लिए अब तक ३१० वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने ६७ अर्धशतकों और १० शतकों की मदद से ९८९१ रन बनाए हैं। धोनी अगर श्रीलंका के खिलाफ बचे दो वनडे मैचों में १०९ रन और बना लेते हैं तो वह वनडे में अपना १०००० रन पूरा कर लेंगे और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड के बाद ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। उन्होंने धर्मशाला में ६५ रन की जूझारू पारी खेली थी। पूर्व कप्तान धोनी चौथे ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने इस वर्ष वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी ने इस वर्ष अब तक ७८१ रन बनाए हैं। भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे वनडे के करो या मरो के मुकाबले में मोहाली में खेलना है जहां धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। २०११ के विश्वकप विजेता कप्तान धोनी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने मोहाली में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी मोहाली में अगर ११ रन और बना लेते हैं तो वह तेंदुलकर को पीछे छो़ड देंगे। मोहाली में धोनी का ५९.३३ का औसत ९२.४६ का स्ट्राइक रेट रहा है।विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी का श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछले आठ वनडे मैचों में १३१ के औसत से रन बनाए हैं जिसमें चार शतक भी शामिल हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया