36 की उम्र में 26 वालों पर भारी है धोनी : शास्त्री

36 की उम्र में 26 वालों पर भारी है धोनी : शास्त्री

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय वनडे टीम का फिलहाल अभिन्न हिस्सा है और अपने से १० साल जूनियर खिलाि़डयों से अधिक फिट और चुस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी में खामियां तलाशने की बजाय आलोचकों को अपने कैरियर का विश्लेषण करना चाहिए। पिछले कुछ अर्से में धोनी की बतौर बल्लेबाज काफी आलोचना हुई है हालांकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में उम्दा प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को खामोश किया। शास्त्री ने इंडिया टुडे से कहा, हम मूर्ख नहीं हैं। मैं पिछले ३०-४० साल से यह खेल देख रहा हूं। विराट भी एक दशक से टीम का हिस्सा है। हमें पता है कि इस उम्र में भी धोनी २६ साल के खिलाि़डयों पर भारी है। जो लोग आलोचना कर रहे हैं, वे भूल गए हैं कि उन्होंने भी क्रिकेट खेला है। विकेट के पीछे धोनी की मुस्तैदी का जवाब नहीं और मुख्य चयनकर्ता एमएके प्रसाद ने साफ तौर पर कहा कि युवा खिलाि़डयों में कोई भी उनके समकक्ष नहीं है। शास्त्री ने भी उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा, यदि वे खुद को आइने में देखें और सवाल करें कि वे ३६ बरस की उम्र में क्या थे? क्या वे दो रन इतनी तेजी से भाग सकते थे? जब तक वे दो रन लेते, धोनी तीन रन भाग लेता है। उसने दो विश्व कप जीते और ५१ की औसत से। अभी तक वनडे टीम में उसकी जगह लेने लायक कोई विकेटकीपर नहीं है। शास्त्री ने कहा कि धोनी का विकल्प तलाशना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, वह भारत में ही नहीं, दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। उसके पास ऐसे गुण है जो बाजार में नहीं मिलते हैं। यह आपको कहीं और नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, वह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलता है जिसके मायने है कि वह २०१९ विश्व कप तक क्रिकेट खेल सकता है। आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के बारे में उन्होंने कहा, हमारे लिए सभी विरोधी टीमें समान है। सभी विरोधियों का सम्मान करना चाहिए और हर मैच घरेलू मैच की तरह है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी ऐसा ही होगा। इस टीम के पास कुछ खास करने का मौका है। हम वहां जीतने के इरादे से ही जाएंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download