युवराज को डॉक्टरेट की उपाधि

युवराज को डॉक्टरेट की उपाधि

नई दिल्ली। भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को ग्वालियर के आईटीएम विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि से नवा़जा गया है।३५ वर्षीय क्रिकेटर युवराज को डॉक्टरेट की मानद डिलीट उपाधि से सम्मानित किया गया है। युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत युवराज को क्रिकेट के साथ सामाजिक जीवन में उनके कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है।ऑलराउंडर युवराज के अलावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. ए एस किरन, गोविंद निहलानी (फिल्मकार), डॉ. अशोक वाजपेयी (साहित्यकार), रजत शर्मा (पत्रकारिता), डा. आर ए माशेलकर (विज्ञान एवं तकनीक) और अरूणा रॉय (सामाजिक कार्य) को भी विभिन्न क्षेत्रों में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया।युवराज ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद कहा मैं डॉक्टरेट की उपाधि दिए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे इस सम्मान ने अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है ताकि मैं भविष्य में भी सत्यनिष्ठा का पालन कर युवाओं के लिए एक उदाहरण बना रह सकूं्।भारतीय ऑलराउंडर ने तीनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम के लिए ४०० से अधिक मैचों में करीब १० हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। कैंसर की जंग से जूझने के बाद युवराज ने इसी बीमारी से पीि़डत लोगों के लिए ’’यू-वी कैन’’ नाम की संस्था भी वर्ष २०१२ में स्थापित की थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है