ड्रेस को लेकर ट्वीटर पर ट्रोल हुई मिताली

ड्रेस को लेकर ट्वीटर पर ट्रोल हुई मिताली

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज उस समय ट्वीटर पर ट्रोल का शिकार हो गईं जब कुछ लोग उनकी ड्रेस को लेकर अनुचित टिप्पणियां करने लगे। अपनी कप्तानी में भारत को विश्वकप के फाइनल तक पहुंचाने वाली मिताली ने अपने दोस्तों के साथ ट्वीटर पर एक सेल्फी पोस्ट की। इस फोटो में मिताली कुछ ल़डकियों के साथ ब्लैक स्लीवलैस ड्रेस में नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ यूजर्स ने इसमें मिताली के कप़डे को बोल्ड बताते हुए आपत्ति जाहिर की और उन्हें ऐसे कप़डे ना पहनने की सलाह दी। एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, आप इस ड्रेस में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हो क्योंकि आप एक भारतीय महिला हो, अच्छे परिवार की ल़डकी हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, मिताली राज आप अभिनेत्री नहीं हैं। आप एक क्रिकेटर हैं, क्यों ग्लैमर्स बनन की कोशिश कर रही हो। हालांकि कुछ लोग मिताली के समर्थन में भी उतरे और ट्रोल कर रहे लोगों की जमकर आलोचना की। ३८ वर्षीय मिताली पहली बार सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार नहीं हुई हैं। इससे पहले भी वह अपने पहनावे के कारण लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय