वाकयुद्ध में उलझे विजेंदर और चीन के मैमतअली

वाकयुद्ध में उलझे विजेंदर और चीन के मैमतअली

नई दिल्ली। स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह के चाइनीज माल वाली टिप्पणी ने उनके अगले प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार मैमतअली को उकसा दिया है जिन्होंने दोनों के बीच बैटलग्राउंड एशिया के नाम से होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पूर्व भारतीय मुक्केबाज पर पलटवार किया है। विजेंदर की इस टिप्पणी पर कि चाइनीज माल ज्यादा नहीं चलता, डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन मैमतअली ने कहा, मैं विजेंदर को दिखाऊंगा की चीनी लोग क्या करने में सक्षम हैं, हमने भारत को बार बार दिखाया है कि चीन क्या कर सकता है, समय आ गया है कि विजेंदर भी सबक सीखे। शनिवार पांच अगस्त को मुंबई में होने वाले मुकाबले से पूर्व मैमतअली ने कहा, मैं तुम्हारे घर आ रहा हूं, विजेंदर, पांच अगस्त को और तुम्हारी बेल्ट अपने साथ ले जाऊंगा। मैं शुरुआती राउंड में ही तुम्हें नॉकआउट कर दूंगा। दोनों के बीच होने वाले इस मुकाबले के विजेता के नाम पर दो खिताब हो जाएंगे। विजेंदर मौजूदा डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन हैं।चीन के नंबर एक मुक्केबाज ने कहा कि उनकी नजरें अपने पेशेवर कैरियर की दूसरी बेल्ट पर हैं। उन्होंने कहा, मैं इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हूं, यह मेरे कैरियर का ब़डा मुकाबला है क्योंकि मेरी नजरें अपने कैरियर की दूसरी पेशेवर बेल्ट पर हैं। मैमतअली ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मेरे सामने उसके पास कोई मौका है, वह सोचता है कि मैं बच्चा हूं। मैं उसे दिखाऊंगा कि यह बच्चा किस चीज का बना है। विजेंदर ने सोमवार को मैमतअली के खिलाफ आसान जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई थी। विजेंदर ने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, मेरी ट्रेनिंग काफी अच्छी चल रही है और मैंने अपने वजन को सीमित रखा है। पांच अगस्त को आप एक और नॉकआउट की दुआ कीजिए। मैं इस मुकाबले को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करूंगा। वैसे भी चाइनीज माल ज्यादा नहीं टिकता।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में