विशेष समारोह में निकला मुहूर्त, इन तिथियों को बंद होंगे बदरी और केदारनाथ धाम के कपाट

विशेष समारोह में निकला मुहूर्त, इन तिथियों को बंद होंगे बदरी और केदारनाथ धाम के कपाट

बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम

गोपेश्वर/भाषा। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 17 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। विजयादशमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम में आयोजित विशेष समारोह में मंदिर के कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित की गई।

Dakshin Bharat at Google News
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट रविवार, 17 नवंबर की शाम पांच बजकर 13 मिनट पर बंद होंगे।

इसी तरह केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अक्टूबर को भैया दूज के अवसर पर सुबह श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ में इस हेतु आयोजित पूजा एवं समारोह के बाद मुहूर्त निकाला गया।

उल्लेखनीय है कि शीतकाल में बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण चारों धाम- बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री- के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाते हैं।

इस साल सात अक्टूबर तक 10 लाख 81 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। बदरीनाथ में तिथि और मुहूर्त निकाले जाने के मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी, धर्माधिकारी भुवन उनियाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान