गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

गंगोत्री धाम

उत्तरकाशी/भाषा। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट सोमवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए।

Dakshin Bharat at Google News
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों द्वारा विशेष पूजा और गंगा लहरी के पाठ के बीच पूर्वाहन 11 बजकर 40 मिनट पर बंद किए गए।

मंदिर के धर्माधिकारियों और श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ ही गंगोत्री के विधायक गोपाल सिंह रावत और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान भी कपाट बंद होने के मौके पर मौजूद थे।

इससे पहले, सुबह आठ बजे उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया और पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर अमृत बेला के शुभ मुर्हूत पर कपाट बंद किए गए।

कपाट बंद होने के बाद डोली में सवार होकर मां गंगा की मूर्ति जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर निकली तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। दोपहर एक बजे तीर्थ पुरोहित गंगा की डोली को लेकर सेना के बैंड की धुन के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए पैदल रवाना हुए। अब शीतकाल में मां गंगा के दर्शन मुखबा में किए जा सकेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही गढ़वाल हिमालय की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की भी शुरुआत हो गई है। मंगलवार को भैयादूज के त्योहार पर यमुनोत्री मंदिर और केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे जबकि सबसे अंत में 17 नवंबर को बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होंगे।

सर्दियों में भीषण ठंड और भारी बर्फबारी की चपेट में रहने वाले चारों धामों के कपाट अक्टूबर-नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले वर्ष अप्रैल-मई में दोबारा खुलते हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'