इस धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

इस धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

lakshmi ji

बेंगलूरु। नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है और रोशनी का पर्व दीपावली ज्यादा दूर नहीं है। बाजार सजने लगे हैं। सोमवार (5 नवंबर, 2018) को धनतेरस है जिसे खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यूं तो किसी भी वस्तु की खरीद में जरूरत एक महत्वपूर्ण घटक होता है। ज्योतिष की मान्यता है कि कुछ खास मौकों पर नक्षत्र और राशि का ध्यान रखकर खरीदारी करने से उसके शुभ फल मिलते हैं। जानिए, आपकी राशि के अनुसार इस साल धनतेरस पर कौनसी वस्तु खरीदने से आएगी मां लक्ष्मी की कृपा।

मेष
आपकी राशि पर मंगल का प्रभाव है। यदि आप तांबे के बर्तन, सोने के आभूषण, लाल रंग की वस्तु और सोने का सिक्का खरीदेंगे तो शुभ होगा।

वृष
शुक्र के प्रभाव वाली इस राशि के जातक कपड़े, चांदी के आभूषण या बर्तन, हीरा या अंगूठी और सुगंधित वस्तु खरीदेंगे तो शुभ फल मिलेगा।

मिथुन
बुध के प्रभाव वाली इस राशि के जातक अध्ययन संबंधी वस्तु खरीदेंगे तो यह काफी फायदेमंद होगी। इसके अलावा कंप्यूटर जैसी वस्तुएं शुभ होंगी।

कर्क
चंद्रमा के प्रभाव वाली कर्क राशि के जातक सफेद वस्तु, जैसे चांदी के बर्तन, चांदी के आभूषण, हीरा आदि खरीदेंगे तो श्रेष्ठ फल मिलेगा।

सिंह
सूर्य के प्रभाव वाली इस राशि के जातकों के लिए सोना खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा लाल रंग की कोई वस्तु, तांबे का पात्र शुभ होगा।

कन्या
आप पर बुध का प्रभाव है। इसके लिए आप घर की सजावट, हरे रंग की वस्तु, पुस्तक, कलम, वाहन आदि खरीद सकते हैं।

तुला
शुक्र के क्षेत्र में आने वाली तुला राशि के लिए सजावटी सामान, स्टील या चांदी के बर्तन, चांदी के आभूषण, हीरा और सुगंधित वस्तु खरीदना श्रेष्ठ होगा।

वृश्चिक
आप पर पराक्रम के देवता मंगल का प्रभाव है। अगर धनतेरस के मौके पर वाहन, जमीन, तांबे का पात्र, पूजा का सामान और सोना खरीदेंगे तो अच्छा फल मिलेगा।

धनु
इस राशि का अधिपति गुरु है। आप अध्ययन संबंधी वस्तु, कलम, कागज, कंप्यूटर, सोने का सिक्का आदि खरीदें। राशि के ​अनुसार यह श्रेष्ठ है।

मकर
शनिदेव की कृपा वाली इस राशि के लिए धनतेरस खास है। आप वाहन, बिजली का सामान, सजावटी चीजें और भारी वस्तु खरीद सकते हैं।

कुंभ
आप पर भी शनिदेव की कृपा है। अगर लोहे और बिजली का सामान, स्टील के बर्तन, चांदी का सिक्का आदि लेंगे तो यह शुभ होगा।

मीन
गुरु के प्रभाव वाली मीन राशि के लिए जमीन, मकान, सोने का आभूषण, चांदी का सिक्का, पुष्प और सुगंधित वस्तु शुभ फलदायक रहेगी।

ये भी पढ़िए:
– कीजिए मां लक्ष्मी की उस प्रतिमा के दर्शन जिसके चरणों की पूजा करने आते हैं सूर्यदेव
– हर रोज बढ़ रही है नंदी की यह मूर्ति, श्रद्धालु मानते हैं शिवजी का चमत्कार
– महिला हो या पुरुष, जो स्नान करते समय नहीं मानता ये 3 बातें, वह होता है पाप का भागी
– विवाह से पहले जरूर देखें कुंडली में ऐसा योग, वरना पड़ सकता है पछताना

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा-कांग्रेस के इंडि गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़
जैसलमेर: भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ
चैंपियन डी गुकेश का चेन्नई में जोरदार स्वागत हुआ
ओडिशा: सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर