सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ में दिशा पाटनी के अलावा नजर आएंगी ये अभिनेत्री

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ में दिशा पाटनी के अलावा नजर आएंगी ये अभिनेत्री

धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से 'योद्धा' में मुख्य महिला कलाकारों की जानकारी साझा की


मुंबई/भाषा। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन फिल्म 'योद्धा' में अभिनेत्री दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी नजर आएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की।

Dakshin Bharat at Google News
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और फिल्म निर्माता शशांक खेतान द्वारा निर्मित, फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जोड़ी पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे करेंगे।

धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से 'योद्धा' में मुख्य महिला कलाकारों की जानकारी साझा की।

स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, '#योद्धा की हमारी दो मुख्य महिला कलाकार आपके दिलों पर कब्जा करने आ रही हैं - दिशा पटानी और राशि खन्ना का परिवार में स्वागत।' 'योद्धा' धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पटानी और खन्ना की पहली फिल्म है।

मल्होत्रा ने पहले कई फिल्मों में बैनर के साथ काम किया है, जिसमें उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हंसी तो फंसी', 'कपूर एंड संस' और हाल ही में 'शेरशाह' शामिल हैं।

पाटनी और खन्ना दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खबर साझा की।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'