कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज का प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद निधन

कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज का प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद निधन

अभिनेत्री 16 मई को सुबह अस्पताल में भर्ती हुई थीं


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज (21) का बेंगलूरु के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री 16 मई को सुबह अस्पताल में भर्ती हुई थीं। यहां उन्होंने 'फैट फ्री' सर्जरी कराई थी।

Dakshin Bharat at Google News
शाम को चेतना की सेहत बिगड़ने लगी। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। विभिन्न रिपोर्टों में यह भी बताया गया है ​कि चेतना ने इस सर्जरी के बारे में अपने माता-पिता को सूचित नहीं किया था। वे अपने दोस्तों के साथ अस्पताल चली गईं और सर्जरी करा ली।

दूसरी ओर चेतना के माता-पिता ने घटना को लेकर डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने लापरवाही बरती, जिसके कारण उनकी बेटी की मृत्यु हो गई। उन्होंने अस्पताल कमेटी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ये पंक्तियां लिखे जाने तक चेतना का ​शव अस्पताल में था। उसे पोस्टमार्टम के लिए रमैया अस्पताल भेजने की बात सामने आई है।

बता दें कि चेतना राज कन्नड़ टीवी का चर्चित चेहरा थीं। उन्होंने 'गीता' और 'दोरेसानी' जैसे डेली सोप में किरदार निभाया था। उनके निधन से प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

परमात्मा व प्रकृति से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्ति को जगाएं: सुधांशु महाराज परमात्मा व प्रकृति से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्ति को जगाएं: सुधांशु महाराज
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। शहर के जयनगर स्थित पूर्णिमा कन्वेंशन सेन्टर में गुरुवार से विश्व जागृति मिशन बेंगलूरु शाखा द्वारा चार दिवसीय...
इतिहास का ज्ञान, भविष्य का निर्माण
स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'