किच्चा सुदीप को कर्नाटक सरकार की योजना का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया
On
पशुपालन मंत्री प्रभु बी चव्हाण ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह घोषणा की
बेंगलूरु/दक्षिण भारत/भाषा। कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप को अपनी ‘पुण्यकोटि दत्तू योजना’ (मवेशी गोद लेने संबंधी कार्यक्रम) के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया है।
पशुपालन मंत्री प्रभु बी. चव्हाण ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह घोषणा की। इस दिन सुदीप का जन्मदिन भी था।चव्हाण ने ट्वीट कर बताया, ‘अभिनेता एवं निर्देशक किच्चा सुदीप को हमारे विभाग की पुण्यकोटि मवेशी गोद लेने की योजना को बढ़ावा देने और प्रचारित करने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। मैं उन्हें इसके लिए अपनी ओर से हार्दिक बधाई देता हूं।’
उन्होंने कहा कि अभिनेता ने इस योजना के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनने के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Mar 2026 17:09:44
Photo: @mkstalin X account


