कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में

भारती सिंह

मुंबई/भाषा। मुंबई की एक अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने घर से गांजा बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार किया है।

Dakshin Bharat at Google News
अदालत इनकी जमानत याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगी। एनसीबी ने शनिवार को भारती को गिरफ्तार किया था और रविवार सुबह इनके पति की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद रविवार दोपहर में दंपति को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

एनसीबी के अभियोजक अतुल सारपांडे ने बताया, ‘अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के शीघ्र बाद दंपति ने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दायर की। मजिस्ट्रेट की अदालत सोमवार 23 नवंबर को इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने मनोरंजन जगत में कथित नशीले पदार्थ के सेवन की जांच के सिलसिले में सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली और इस दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एनसीबी की एक विज्ञप्ति में पहले बताया गया था, ‘भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया है।’ ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत “छोटी मात्रा” है।

एक हजार ग्राम गांजे तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपए का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वाणिज्यिक मात्रा (20 किलोग्राम या इससे अधिक) होने पर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।

अधिकारी ने बताया, ‘सिंह का नाम एक मादक पदार्थ तस्कर से पूछताछ के दौरान सामने आया था।’ भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं। एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित सेवन की जांच कर रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
केंद्र सरकार के दखल के बाद क्विक कॉमर्स ऐप्स द्वारा 10 मिनट में डिलीवरी का नियम हटाए जाने का फैसला...
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय
ऑपरेशन सिंदूर जारी है, किसी भीदुस्साहसपूर्ण कार्रवाई से प्रभावी ढंग से निपटा जाएगा: सेना प्रमुख
पोंगल विशेष बसों के लिए तमिलनाडु सरकार ने लोगों से की यह अपील
अमेरिका ने पिछले साल 100,000 से ज़्यादा वीज़ा रद्द किए!
इतिहास दोहराएगा ईरान?