करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्म

करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्म

करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्म

परिवार के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान। फोटो स्रोत: इंस्टाग्राम।

मुंबई/भाषा। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। करीना और अभिनेता सैफ अली खान की यह दूसरी संतान है। करीना को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे बच्चे को जन्म दिया।

Dakshin Bharat at Google News
करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा, ‘उन्होंने (करीना ने) सुबह करीब नौ बजे बेटे को जन्म दिया। मैं जल्द ही उनसे मिलने जाऊंगा।’ अभिनेत्री ने अगस्त में अपने गर्भवती होने की जानकारी दी थी।

करीना (40) ने 20 दिसंबर, 2016 को अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अब चार साल के हो गए हैं और जन्म के बाद से ही वह इंटरनेट सनसनी बने हुए हैं।

जब करीना और सैफ ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने नाम को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।

सैफ (50) अक्टूबर 2012 में करीना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। उनका पहला विवाह अभिनेत्री अमृता राव से हुआ था। सैफ और अमृता के दो बच्चे-अभिनेत्री सारा अली खान (25) और इब्राहिम अली खान (19) हैं। सैफ और करीना की जोड़ी सैफीना के नाम से चर्चित है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा? बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को उच्च न्यायालय के समक्ष आईपीएस अधिकारी विकास कुमार के निलंबन को उचित ठहराया।...
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'
संयमी साधु-संतों के दर्शन से कष्ट नष्ट हो जाते हैं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
यह दुश्चक्र तोड़ें
ट्रंप ने भारत के साथ जल्द ही व्यापार समझौते के संकेत दिए