सुशांत मामले में किस निष्कर्ष पर पहुंची सीबीआई? मिला यह जवाब

सुशांत मामले में किस निष्कर्ष पर पहुंची सीबीआई? मिला यह जवाब

सुशांत मामले में किस निष्कर्ष पर पहुंची सीबीआई? मिला यह जवाब

सुशांत सिंह राजपूत

नई दिल्ली/भाषा। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। यह जानकारी एजेंसी ने सोमवार को दी।

Dakshin Bharat at Google News
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो पेशेवर जांच कर रहा है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है।’

सात वर्ष पहले ‘काई पो चे’ फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले राजपूत (34) इस वर्ष 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

अभिनेता के पिता केके सिंह की तरफ से पटना में राजपूत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराए जाने के बाद सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथों में ले ली थी।

बिहार पुलिस को दी गई शिकायत में सिंह ने आरोप लगाए कि चक्रवर्ती और उनके परिवार के लोगों ने राजपूत की संपत्ति में हेरफेर की। चक्रवर्ती ने टीवी साक्षात्कारों में इन आरोपों से इंकार किया। सिंह के वकील विकास सिंह ने राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की धीमी गति पर पिछले हफ्ते ‘दुख’ जताया था।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'