वोकल फ़ॉर लोकल: निर्देशक विवेक रंजन ने ‘द लास्ट शो’ में लोक नाट्य कलाओं को दिया मौका

वोकल फ़ॉर लोकल: निर्देशक विवेक रंजन ने ‘द लास्ट शो’ में लोक नाट्य कलाओं को दिया मौका

वोकल फ़ॉर लोकल: निर्देशक विवेक रंजन ने ‘द लास्ट शो’ में लोक नाट्य कलाओं को दिया मौका

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री

मुंबई/दक्षिण भारत। ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ पर जोर देते हुए निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी आगामी फ़िल्म ‘द लास्ट शो’ में भारत की लोक नाट्य कलाओं को मौका दिया है। विवेक रंजन एक ऐसे शख्स के रूप में जाने जाते हैं जो बेबाक हैं और अपने मन की बात कहने से हिचकते नहीं।

Dakshin Bharat at Google News
वे अपनी फिल्मों में हमेशा स्थानीय कलाकारों को कला दिखाने का मौका देते हैं। ‘द बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ के निर्देशक भोपाल की कव्वाली लोक कलाकारों को अपनी आगामी फिल्म ‘द लास्ट शो’ में मौका दे रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, निर्देशक विवेक रंजन अभिनेता अनुपम खेर और सतीश कौशिक के साथ अपनी अगली फिल्म ‘द लास्ट शो’ की शूटिंग शुरू करने के लिए भोपाल पहुंच चके हैं। वहां के लोक कलाकारों ने भी निर्देशक से मुलाकात की, जो शहर के शौकत महल में अनुपम खेर के साथ शूटिंग कर रहे थे।

लोक कलाकारों ने एक कव्वाली निर्देशक को समर्पित की। विवेक रंजन को कलाकारों का प्रदर्शन बहुत पसंद आया। उन्होंने भोपाल के पुराने और भूले हुए कव्वाली समूहों के पुनरुद्धार के बारे में कुछ करने का फैसला किया।

ताशकंद फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन ने कहा, ‘द लास्ट शो’ फ़िल्म भारत की मरने वाली कलाओं जैसे लोक रंगमंच, कव्वाली, ब्रास बैंड आदि को आदरांजलि है। मैंने इन पुराने कलाकारों को खोजने के लिए कड़ी मेहनत की है, जो गुमनामी में खो गए और किसी को भी इनकी परवाह नहीं है। आपने इस कव्वाली समूह के बारे में नहीं सुना होगा, लेकिन वे अपनी कला के स्वामी हैं।

‘द लास्ट शो’ अनुपम खेर और सतीश कौशिक की 45 साल की दोस्ती साझा करेगी। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर, रूमी जाफरी, सतीश कौशिक और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला