सोनू सूद ने विशेष विमान से 177 लड़कियों को केरल से ओडिशा भेजा

सोनू सूद ने विशेष विमान से 177 लड़कियों को केरल से ओडिशा भेजा

सोनू सूद ने विशेष विमान से 177 लड़कियों को केरल से ओडिशा भेजा

अभिनेता सोनू सूद

मुंबई/भाषा। अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को 177 लड़कियों को ओडिशा में उनके घर पहुंचाने में मदद की। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण ये लड़कियां केरल में फंस गई थीं।

Dakshin Bharat at Google News
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सूद को उनके, भुवनेश्वर के रहने वाले एक दोस्त ने इन लड़कियों के बारे में बताया था और उन्होंने इनकी मदद करने का निर्णय किया।

सूत्र ने कहा, ‘कोच्चि और भुवनेश्वर हवाईअड्डे खुलवाने के लिए अभिनेता ने विभिन्न अनुमति लेने के साथ काम शुरू किया। कोच्चि से इन 177 लड़कियों को ले जाने के लिए बेंगलूरु से एक विशेष विमान मंगाया गया, जो इन्हें भुवनेश्वर ले जा कर इनके परिवार से मिलाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘गांव से भुवनेश्वर का रास्ता दो घंटे का है और वहां पहुंचने के बाद ही लड़कियां अपने घर के लिए रवाना हो जाएंगी।’

राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने ट्विटर पर सूद का धन्यवाद करते हुए इसे एक ‘नेक प्रयास’ करार दिया। पटनायक ने कहा, ‘सूदजी, केरल से लड़कियों को ओडिशा लाने में मदद करना सराहनीय है। आपके नेक प्रयासों को सलाम। आपको और हिम्मत मिले।’

अपनी मित्र नीति गोयल के साथ ‘घर भेजो’ पहल चला रहे सोनू सूद अपने प्रयासों से लाखों दिल जीत चुके हैं। अभिनेता ने अभी तक मुंबई से कई प्रवासी मजदूरों को कर्नाटक, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश भी भेजा है। उन्होंने हाल ही में प्रवासियों की मदद के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया था।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'