‘शोले’ फिल्म में ‘सूरमा भोपाली’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता जगदीप का निधन

‘शोले’ फिल्म में ‘सूरमा भोपाली’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता जगदीप का निधन

‘शोले’ फिल्म में ‘सूरमा भोपाली’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता जगदीप का निधन

सूरमा भोपाली

मुंबई/भाषा। मशहूर हास्य कलाकार-अभिनेता जगदीप का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने ‘शोले’ फिल्म में ‘सूरमा भोपाली’ के अपने किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

Dakshin Bharat at Google News
फिल्मी दुनिया में जगदीप के नाम से मशहूर हुए इस कलाकार का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था।परिवार के करीबी मित्र निर्माता महमूद अली ने कहा, ‘उनका बांद्रा के अपने आवास पर रात साढ़े आठ बजे निधन हो गया। वे आयु संबंधी समस्याओं के कारण अस्वस्थ थे।’

उन्होंने बताया कि अभिनेता को बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।जगदीप ने वर्ष 1951 में फिल्म ‘अफसाना’ से अपनी सिने यात्रा की शुरुआत की थी, जिसके जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा ने निर्देशन में कदम रखा था।

उन्हें इस किरदार के लिए तीन रुपए बतौर मेहनताना दिए जाने का वादा किया गया था लेकिन एक डायलॉग के बाद इस राशि को दोगुना कर दिया गया था।

जगदीप ने अभिनय के शुरुआती दिनों में छोटे-बड़े सभी तरह के किरदार अदा किए। अपनी कला से उन्होंने बिमल रॉय जैसे निर्देशकों को भी प्रभावित किया।

जिन्होंने वर्ष 1953 में फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ में जगदीप को जूते पॉलिश करने वाले लालू उस्ताद की भूमिका निभाने का मौका दिया।

जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया लेकिन 1975 में आई फिल्म शोले के सूरमा भोपाली के उनके किरदार को प्रशंसक आज भी याद करते हैं। उनका डायलॉग ‘हमारा नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है’ काफी मशहूर हुआ।

उन्होंने ‘पुराना मंदिर’ नाम की एक भुतहा फिल्म में भी अभिनय किया और ‘अंदाज अपना अपना’ में सलमान खान के पिता का यादगार किरदार निभाया।

अभिनेता अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, जॉनी लीवर और निर्देशक हंसल मेहता ने जगदीप को सोशल मीडिया पर याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उनके परिवार में दो बेटे जावेद और नावेद जाफरी हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'