लॉकडाउन में मारे गए और घायल प्रवासी मजदूरों के 400 से ज्यादा परिवारों की आर्थिक मदद करेंगे सोनू सूद
On
लॉकडाउन में मारे गए और घायल प्रवासी मजदूरों के 400 से ज्यादा परिवारों की आर्थिक मदद करेंगे सोनू सूद
मुंबई/भाषा। अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में मारे गए और घायल हुए प्रवासी मजदूरों के 400 से अधिक परिवारों की आर्थिक मदद करने का संकल्प लिया है।
फिल्म ‘दबंग’ के अभिनेता ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ संपर्क किया और लॉकडाउन में जान गंवाने वाले प्रवासी मजदूरों का पता और बैंक विवरण लिया।सूद ने एक बयान में कहा, ‘मैंने मारे गए या घायल हुए प्रवासियों के परिवारों के सुरक्षित भविष्य के लिए मदद करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि उनकी मदद करना मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।’
सूद हजारों प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। पिछले महीने, अभिनेता ने 300 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को गृह राज्य भेजने में मदद करने के लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
10 Dec 2025 11:13:16
Photo: WhiteHouse FB Page


