अभिषेक बच्चन की ‘द बिग बुल’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

अभिषेक बच्चन की ‘द बिग बुल’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

'द बिग बुल' का पोस्टर

मुंबई/भाषा। अभिषेक बच्चन अभिनीत ‘द बिग बुल’ 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो भारत को सपने बेचता है।

Dakshin Bharat at Google News
इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन और आनंद पंडित हैं। इसके सहनिर्माता कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा हैं। इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी अहम किरदार निभाएंगे।

‘द बिग बुल’ से पहले अभिषेक को अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ में अभिनय करते देखा जाएगा। वह अमेजन प्राइम की शृंखला ‘ब्रीद’ के दूसरे संस्करण में भी काम कर रहे हैं। अभिषेक आखिरी बार 2018 में अनुराग कश्यप की रोमांटिक फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय