दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2019 का ताज

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2019 का ताज

जोजिबिनी टुन्जी बनीं मिस यूनिवर्स 2019

अटलांटा/भाषा। दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी के सिर इस साल का मिस यूनिवर्स का ताज सजा है। वे मिस इंडिया समेत दुनियाभर के 90 से अधिक प्रतियोगियों को हराकर 2019 की मिस यूनिवर्स बनी हैं।

Dakshin Bharat at Google News
अमेरिका के हास्य कलाकार और प्रस्तोता स्टीव हार्वे ने रविवार को यहां टेलर पेरी स्टूडियोज में इस कार्यक्रम की मेजबानी की। टेलीविजन पर प्रसारित इस प्रतियोगिता में 26 वर्षीय टुन्जी को विजेता घोषित किया गया।

भारतीय प्रतियोगी वर्तिका सिंह ने शीर्ष 20 प्रतियोगियों में जगह बनाई। मिस प्यूर्टो रिको मैडिसन एंडरसन पहली उपविजेता रहीं। इसके बाद मैक्सिको की एश्ले अल्वीदरेज तीसरे स्थान पर रहीं। कोलंबिया और थाईलैंड की प्रतियोगी शीर्ष पांच में शामिल रहीं।

मिस यूनिवर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजेता की घोषणा की गई। 2018 की मिस यूनिवर्स फिलीपीन की कैटरियोना ग्रे ने टुन्जी को ताज पहनाया।

यह दक्षिण अफ्रीका का मिस इंडिया का तीसरा ताज है। 2017 में दक्षिण अफ्रीका की ही डेमी लीघ नेल-पीटर्स को विजेता घोषित किया गया था।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News