फिल्म उद्योग में आप दूसरे की ईमानदारी का ठेका नहीं ले सकते: करीना कपूर

फिल्म उद्योग में आप दूसरे की ईमानदारी का ठेका नहीं ले सकते: करीना कपूर

करीना कपूर खान

मुंबई/भाषा। अदाकारा करीना कपूर खान का कहना है कि फिल्म उद्योग में किसी के लिए दूसरे की ईमानदारी का ठेका लेना असंभव है क्योंकि लोग आलोचना का स्वागत नहीं करते। उनका मानना है कि फिल्मी सितारों के आसपास ऐसे लोग हों जो उन्हें सच बता सकें। अभिनेत्री ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि उनके करीबी लोग उनकी फिल्मों के बारे में उन्हें ईमानदारी से बताएं।

Dakshin Bharat at Google News
यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म उद्योग में किसी के काम के बारे में कोई ईमानदारी से कुछ कह सकता है, करीना ने कहा, मैं ऐसा नहीं सोचती। लोग इसका स्वागत नहीं करते। यदि आप सच कहना चाहते हैं तो लोग उसका स्वागत नहीं करते। मैं चाहती हूं कि यदि लोगों को मेरी कोई फिल्म पसंद नहीं है तो मुझे बताएं। मैं कम से कम अपने करीबी लोगों से ईमानदारी से सच सुनने की अपेक्षा रखती हूं।

करीना ने कहा कि वह इतने साल तक प्रासंगिक इसलिए रहीं क्योंकि उन्होंने अपने आसपास ‘हां में हां मिलाने वाले’ लोगों को नहीं रखा।

उन्होंने कहा, यह आवश्यक है कि कलाकारों और सितारों के नजदीक वास्तविकता से अवगत कराने वाले लोग रहें। ऐसी परिस्थिति में मैं बहुत व्यावहारिक रहती हूं। मैंने कभी ‘हां में हां मिलाने वाले’ लोगों को अपने नजदीक रखना पसंद नहीं किया। शायद जब आप जवान रहते हैं और उत्साहित रहते हैं तब आप वैसा करते हैं लेकिन अब मैं बहुत व्यावहारिक रहती हूं।

करीना लोगों और फिल्मों के प्रति अपने विचारों को लेकर हमेशा मुखर रही हैं। हालांकि वह मानती हैं कि आज के अभिनेता सभी की प्रशंसा करते हुए ‘पॉलिटिकली करेक्ट’ रहने की कोशिश करते हैं। करीना की आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ है जो 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'