अदालत ने ‘छपाक’ के निर्माताओं को एसिड पीड़िता की वकील को श्रेय देने का दिया निर्देश

अदालत ने ‘छपाक’ के निर्माताओं को एसिड पीड़िता की वकील को श्रेय देने का दिया निर्देश

'छपाक' में दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली की एक अदालत ने दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ के निर्माताओं को एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की वकील को श्रेय (क्रेडिट) देने का गुरुवार को निर्देश दिया। अतिरिक्त दीवानी न्यायाधीश पंकज शर्मा ने कहा कि वकील अपर्णा भट्ट के सहयोग को मान्यता देना जरूरी है।

Dakshin Bharat at Google News
न्यायाधीश ने कहा कि अदालत का मानना है कि अंतरिम रोक की मांग वाली वादी की याचिका में आधार है और स्क्रीनिंग के दौरान वास्तविक फुटेज और तस्वीर में यह पंक्ति लिख उनके काम को मान्यता दी जाए कि ‘महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन एवं शारीरिक हिंसा के खिलाफ अपर्णा भट्ट की लड़ाई जारी है।’

वकील अपर्णा भट्ट ने आवेदन दायर करते हुए कहा कि कई वर्षों तक अग्रवाल के मामले का अदालत में प्रतिनिधित्व करने और फिल्म बनाने में मदद करने के बावजूद फिल्म में उन्हें कोई श्रेय (क्रेडिट) नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि फिल्मकारों ने फिल्म लिखने और उसकी शूटिंग में उनकी मदद ली लेकिन फिल्म में उन्हें कोई श्रेय नहीं दिया।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download