इको-फ्रेंडली होगा ‘बिग बॉस 13’ का घर, जानिए क्या बोले शो के निर्माता

इको-फ्रेंडली होगा ‘बिग बॉस 13’ का घर, जानिए क्या बोले शो के निर्माता

‘बिग बॉस 13’ का घर

मुंबई/भाषा। मशहूर रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन के लिए तैयार किया गया घर पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) होगा। इस घर का निर्माण 18,500 वर्ग फुट में किया जाएगा। ‘आर्ट डायरेक्टर’ एवं फिल्मकार उमंग कुमार ने नए घर को डिजाइन किया है।

Dakshin Bharat at Google News
उमंग ने एक सामूहिक साक्षात्कार में कहा, हमने जितना हो सका उतना प्लास्टिक कम इस्तेमाल करने की कोशिश की। ऐसा प्रदूषण कम करने के लिए किया गया। हमने फाइबर और अलग तरह के प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा, प्लास्टिक और थर्माकोल आसानी से उपलब्ध, हल्के और सस्ते हैं लेकिन एक भारतीय नागरिक के तौर पर हमें व्यापक परिदृश्य में सोचना था। हमने पीओपी और फाइबर का इस्तेमाल किया, जो लंबा चलता है।

इसी तरह शो के निर्माता ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ ने कहा कि ऐसा कर हमारी कोशिश प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की थी। ‘बिग बॉस 13’ 29 सितंबर से ‘कलर्स चैनल’ पर प्रसारित होगा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए