अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती
On
अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती
मुंबई/भाषा। हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमिताभ बच्चन को नियमित जांच के लिए मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि अमिताभ मंगलवार को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए और वे अब भी वहीं हैं।शुरुआत में मिली खबरों के अनुसार, अमिताभ लीवर संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती है, लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं है।
अमिताभ ने गुरुवार को ‘करवा चौथ’ के मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने 11 अक्टूबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना 77वां जन्मदिन मनाया था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
05 Sep 2026 11:01:47
भक्तों ने ‘एलोहिम प्लस’ (गॉड प्लस) नामक नाटक का मंचन भी किया


