अमिताभ बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी
On
अमिताभ बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी
मुंबई/भाषा। मेगास्टार अमिताभ बच्चन को शुक्रवार की रात नानावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें कुछ सामान्य जांच के लिए भर्ती कराया गया था।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बच्चन सामान्य जांच के लिए मंगलवार को अस्पताल आए थे। वे दो दिन यहां रुके। शुक्रवार को रात करीब 10 बजे वे पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अस्पताल से निकले।सूचना है कि बच्चन को लीवर की दिक्कत हो रही है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अभिनेता 11 अक्टूबर को 77 वर्ष के हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि वे सामान्य जांच के लिए अस्पताल आए थे और बिलकुल स्वस्थ हैं।
Tags:
About The Author
Latest News
14 Jan 2026 14:43:22
Photo: laluprasadrjd FB Page


