प्रियंका चोपड़ा ही हैं ‘देसी गर्ल’, कोई और नहीं ले सकता उनकी जगह: परिणीति

प्रियंका चोपड़ा ही हैं ‘देसी गर्ल’, कोई और नहीं ले सकता उनकी जगह: परिणीति

प्रियंका चोपड़ा

मुंबई/भाषा। अदाकारा परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वे बॉलीवुड में कभी ‘देसी गर्ल’ का तमगा हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगी क्योंकि उस पर सिर्फ उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा का हक है।

Dakshin Bharat at Google News
फिल्म ‘दोस्ताना’ के गीत ‘देसी गर्ल’ में प्रियंका ने अपना जलवा बिखेरा था, जिसके बाद से ही उन्हें बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ कहा जाता है। परिणीति की आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के एक गीत लॉन्च के दौरान उनके देसी अवतार की काफी तारीफ की गई।

पत्रकारों ने जब उनसे बॉलीवुड की दूसरी ‘देसी गर्ल’ बनने की राह पर चलने का सवाल किया तो, परिणीति ने कहा, मैं क्या कह सकती हूं? मुझे लगता है कि विश्व में, फिल्म जगत में केवल एक देसी गर्ल हो सकती है।

मैं उनसे (प्रियंका चोपड़ा) मुकाबला करने की कोशिश भी नहीं करूंगी। फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। फिल्म दो अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'