धर्म और विज्ञान एक-दूसरे के खिलाफ नहीं: विद्या बालन

धर्म और विज्ञान एक-दूसरे के खिलाफ नहीं: विद्या बालन

अभिनेत्री विद्या बालन

मुंबई/भाषा। ‘डर्टी पिक्चर’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी सफल कारोबारी फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुकीं चर्चित अभिनेत्री विद्या बालन का मानना है कि धर्म और विज्ञान एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं बल्कि वे सहअस्तित्व में रह सकते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
उनका मानना है कि एक इंसान की कई पहचान हो सकती हैं लेकिन समस्या तब आती है जब धर्म की व्याख्या वैसी की जाती है जैसी आज की जा रही है। वे हाल में रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्म ‘मिशन मंगल’ में अपने निभाए गए चरित्र को लेकर बात कर रही थीं। यह चरित्र एक महिला वैज्ञानिक का है जो ईश्वर से डरती है।

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से धर्म के बारे में बताया जाता है, उसमें समस्या है। वह ऐसे कई लोगों को जानती है जो खुद को धार्मिक कहलाने में शर्म महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म ऐसा हो गया है या ऐसी नकारात्मक धारणा बन गई है कि धार्मिक होने का मतलब असहिष्णु होना है।

विद्या ने कहा ‘मैं बनाम तुम’ की बहसें बढ़ गई हैं जिसकी वजह से ‘हम’ की बात कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल हमारे देश की बात नहीं है, पूरी दुनिया में ऐसा हो रहा है। ‘हम’ होने की भावना में कमी देखी जा रही है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'