कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी पर बनेगी फिल्म

कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी पर बनेगी फिल्म

कश्मीर पर शासन करने वाली आखिरी हिंदू रानी पर फिल्म का निर्माण होगा।

मुंबई/भाषा। कश्मीर पर हुकूमत करने वाली आखिरी हिंदू महारानी कोटा रानी पर फिल्म बनाई जाएगी। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस महत्वाकांक्षी फिल्म को बनाने के लिए रिलायंस एन्टर्टेन्मेंट और फैंटम फिल्म्स ने हाथ मिलाया है।

Dakshin Bharat at Google News
कोटा रानी 13वीं सदी में कश्मीर की शासक थी। वह ऐसे समय में राज्य का नेतृत्व कर रही थी जब बहुत नाटकीय घटनाक्रम हो रहा था। इसके बाद शाह मीर वंश राज्य का पहला विदेशी शासक बना।

वह अच्छी प्रशासक और सैन्य रणनीतिकार थी। फैंटम फिल्म्स की मधु मंटेना ने कहा कि महारानी की कहानी ऐसी है जिसे लोगों को बताया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह हैरत की बात है कि भारतीयों को कोटा रानी जैसी शख्सियत के बारे में जानकारी नहीं है। उनकी जिंदगी काफी नाटकीय रही और संभवत: वह भारत की सबसे काबिल महिला शासकों में से एक थीं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय