महिला विरोधी टिप्पणियों के लिए क्रिकेटर पंड्या व राहुल पर 20-20 लाख का जुर्माना

महिला विरोधी टिप्पणियों के लिए क्रिकेटर पंड्या व राहुल पर 20-20 लाख का जुर्माना

क्रिकेटर पंड्या व राहुल

नई दिल्ली/भाषा। टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भारतीय क्रिकेटरों हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर शनिवार को बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

Dakshin Bharat at Google News
बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश में जैन ने लिखा है कि पंड्या और राहुल के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। दोनों पहले से ही एक अनंतिम निलंबन की सजा पा चुके और उन्होंने महिलाओं पर अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगी है।

उन्होंने विश्व कप के लिए चुने गए दोनों खिलाड़ियों पर 20-20 लाख का जुर्माना लगते हुए निर्देश दिया कि वे ‘भारत के वीर एप’ के जरिए देश के लिए शहादत देने वाले अर्ध-सैनिक बलों के 10 जवानों की जरूरतमंद विधवाओं को एक-एक लाख रुपए का भुगतान करे।

जैन ने इन दोनों खिलाड़ियों को निर्देश दिया कि शेष 10-10 लाख रुपए की राशि को वे ‘क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड’ द्वारा बनाए गए कोष में जमा करें। उन्हें ये सभी भुगतान आदेश की तारीख (19 अप्रैल, 2019) से चार सप्ताह के अंदर करना होगा।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त बीसीसीआई के लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डीके जैन ने टीवी चैट शो के दौरान महिलाओं के प्रति विवादास्पद टिप्पणी के मामले में सुनवाई के लिए भारतीय खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को नोटिस भेजा था।

‘काफी विद करन’ शो पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए प्रशासकों की समिति ने पंड्या और राहुल को अस्थाई रूप से निलंबित किया था लेकिन बाद में लोकपाल द्वारा जांच लंबित रहने तक प्रतिबंध हटा दिया गया।

चैट शो का विवादास्पद एपिसोड जनवरी के पहले हफ्ते में प्रसारित हुआ था जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और सीओए ने आस्ट्रेलिया दौरे के बीच से दोनों को वापस बुला लिया था और अस्थाई तौर पर निलंबित किया था। दोनों ने इसके बाद बिना शर्त माफी मांगी थी और जांच लंबित रहने तक अस्थाई तौर पर उनका प्रतिबंध हटा दिया गया था।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'