ऋषि कपूर ने जीती कैंसर से जंग, जल्द लौटेंगे घर

ऋषि कपूर ने जीती कैंसर से जंग, जल्द लौटेंगे घर

राहुल रवैल के साथ ऋषि कपूर

मुंबई/दक्षिण भारत। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से जंग जीत चुके हैं। यह खबर उनके प्रशंसकों को राहत देगी, क्योंकि मशहूर अभिनेता न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवाने गए थे। ऋषि कपूर के दोस्त और फिल्म निर्माता राहुल रवैल ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
फेसबुक अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि वे अब पूरी तरह ठीक हैं और कैंसर से उबर चुके हैं। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर जल्द भारत लौटने वाले हैं।

ऋषि कपूर काफी समय से न्यूयॉर्क में थे, जहां वे बीमारी का इलाज करवा रहे थे। उनके परिजनों ने भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी। पिछले साल जब ऋषि की माता कृष्णा राजकपूर का देहांत हुआ तब भी वे स्वदेश नहीं आए। इससे ऐसी चर्चाओं को बल मिला कि ऋषि कपूर की सेहत ठीक नहीं है और उन्हें कैंसर जैसी कोई बीमारी है।

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर उनके साथ न्यूयॉर्क में हैं। नीतू द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर में ऋषि कपूर शारीरिक रूप से काफी कमजोर दिखाई दे रहे थे। उनके बच्चे रणबीर और ऋद्दिमा कपूर अक्सर उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाते हैं।

ऋषि कपूर की सेहत से जुड़ी यह जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी तादाद में यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि फिल्म जगत से जुड़े कई चर्चित नाम कैंसर की पीड़ा का सामना कर चुके हैं। हाल में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कैंसर के इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटी हैं। इरफान खान भी इलाज कराने लंदन गए थे। वे भी अब आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
भक्तों ने ‘एलोहिम प्लस’ (गॉड प्लस) नामक नाटक का मंचन भी किया
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की