टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, ये है कीमत

टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, ये है कीमत

टोक्यो ओलंपिक 2020

टोक्यो/एएफपी। टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए गुरुवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई जिसमें उद्घाटन समारोह के लिए सबसे अधिक महंगा टिकट 300,000 येन (लगभग एक लाख 91 हजार रुपए) का होगा।

Dakshin Bharat at Google News
जापान के स्थानीय निवासियों के लिये सर्वश्रेष्ठ टिकट पाने के लिए लॉटरी के सहारे अपना भाग्य भी आजमाना होगा।ओलंपिक में शामिल 33 खेलों के लिए अलग-अलग कीमतों के टिकट हैं। सबसे कम कीमत वाला टिकट 2,500 येन (लगभग 1,600 रुपए) का है।

जो दर्शक भाग्यशाली होंगे उन्हें पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को देखने के लिये दर्शक दीर्घा में सर्वश्रेष्ठ सीट मिल जाएगी, जिसकी कीमत 130,000 येन (लगभग 83 हजार डॉलर) होगी।

उपलब्ध टिकटों में से आधे टिकट 8,000 येन (लगभग 5,000 रुपए) या इससे कम में मिलेंगे। छोटे बच्चों वाले माता पिता, वरिष्ठ नागरिकों तथा विकलांगों के लिए 2020 येन (1,287 रुपए) के टिकटों की विशेष व्यवस्था है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के वरिष्ठ विपणन अधिकारी युको हयाकावा ने एएफपी से कहा कि स्थानीय नागरिकों के लिए टिकटों की कीमत लंदन 2012 के समान है लेकिन यह रियो ओलंपिक 2016 से थोड़ा अधिक है।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download