मीम पर विवाद के बाद विवेक ओबेरॉय ने माफी मांगी, डिलीट किया ट्वीट

मीम पर विवाद के बाद विवेक ओबेरॉय ने माफी मांगी, डिलीट किया ट्वीट

विवेक ओबेरॉय

मुंबई/दक्षिण भारत। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय पर पोस्ट किया मीम डिलीट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी है। बता दें कि इस मीम पर विवाद शुरू हो गया था और राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा था।

मामले पर मंगलवार को विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया, ‘कई बार पहली नज़र में किसी एक को जो चीज मजेदार और नुकसान नहीं पहुंचाने वाली लगती है, वो दूसरों को ऐसी नहीं लगती है।’

उन्होंने लिखा, ‘मैंने पिछले 10 वर्षों में दो हजार से ज्यादा वंचित लड़कियों की मदद के लिए काम किया है। मैं महिलाओं का अनादर करने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता। अगर मेरे मीम को शेयर करने से किसी एक महिला को भी बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं। अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।’

गौरतलब है कि मीम पर विवाद बढ़ने के बाद विवेक ओबेरॉय ने कहा था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अभिनेता ने मीम पर माफी नहीं मांगने की भी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि माफी मांगने में कोई दिक्कत नहीं है, मगर मैंने क्या गलत किया है?

विवेक ओबेरॉय ने कहा था कि अगर मैं कुछ गलत करूंगा, तभी माफी मांगूंगा और मैं नहीं समझता कि मैंने कुछ गलत किया है। हालांकि अगले ही दिन विवेक ओबेरॉय ने अपने रुख में बदलाव किया और माफी मांग ली।

विवेक ओबेरॉय द्वारा पोस्ट किए गए जिस मीम पर विवाद हुआ, उसमें ऐश्वर्या राय को सलमान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन व बेटी आराध्या के साथ दिखाया गया था।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News