चोटिल धवन के कवर के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे पंत

चोटिल धवन के कवर के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे पंत

ऋषभ पंत

नाटिंघम/भाषा। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोटिल शिखर धवन के कवर के रूप में भारत की विश्व कप टीम से जोड़ा गया है। पंत का मूल टीम में नहीं चुना जाना चर्चा का विषय रहा था क्योंकि वह पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में थे। वह बुधवार को यहां पहुंचेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले यहां पहुंच रहे हैं लेकिन जब तक टीम प्रबंधन धवन की बाकी टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता तब तक पंत को उनके बदले 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है।

इंग्लैंड दौरे पर आए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, टीम प्रबंधन के आग्रह पर ऋषभ पंत को कवर के तौर पर भारत से बुलाया गया है। पंत ने पिछले एक साल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतक भी लगाए।

सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने धवन के फिट नहीं हो पाने पर उनकी जगह पंत को टीम में शामिल करने की वकालत की थी। धवन बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण तीन मैचों से बाहर हो चुके हैं। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान चोटिल हो गए थे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'